12th Fail Restart Song: विक्रांत मैसे स्टारर ये यूथ एंथम इंटरनेट पर मचा रहा है धूम

By Filmibeat Desk
12th-fails-restart-song-vikrant-massey-starrer-youth-anthem-wins-over-the-internet

12th Fail Restart Song: विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म '12वीं फेल', जिसमें विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में हैं, 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से काफी पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, अब मेकर्स ने फिल्म का टाइटर ट्रैक #Restart रिलीज किया है - जिसकी एक झलक ट्रेलर में दी गई थी।

निर्माताओं ने आज अहमदाबाद में एक कॉलेज कार्यक्रम में हजारों उत्साहित छात्रों के बीच #Restart गाना लॉन्च किया। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा इस गाने के साथ अपने सिंगिंग की शुरुआत कर रहे हैं। शांतनु मोइत्रा ने फुट-टैपिंग संगीत तैयार किया है, जबकि बोल स्वानंद किरकिरे के हैं।

टाइगर, कृति, अमिताभ बच्चन स्टारर 'गणपत' की एडवांस बुकिंग शुरु, टिकट लेने से पहले देंखे नया प्रोमो
यह गाना युवाओं की भावना के साथ-साथ उनके सपनों को भी खूबसूरती से दिखाता है। सोशल मीडिया पर इस गाने की काफी चर्चा हो रही है और लोग इससे कनेक्ट कर रहे हैं।

सच्ची कहानी पर आधारित 12वीं फेल उन लाखों छात्रों के संघर्ष पर आधारित है जो UPSC प्रवेश परीक्षा देते हैं। यह अनुराग पाठक की सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब पर बनी है और दो आईपीएस अधिकारियों, मनोज कुमार शर्मा और श्रद्धा जोशी के साथ-साथ एक डकैत के जीवन पर आधारित है जो असल जीवन में एक आईपीएस अधिकारी बन गया।

विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित 12वीं फेल 27 अक्टूबर को दुनिया भर में हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज होने के लिए तैयार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X