..................... Tiger Shroff, Kriti Sanon, Amitabh Bachchan's Ganapath advance booking begins, before that watch this action-packed new promo - Hindi Filmibeat

Ganapath: टाइगर, कृति, अमिताभ बच्चन स्टारर 'गणपत' की एडवांस बुकिंग शुरु, टिकट लेने से पहले देंखे नया प्रोमो

By Filmibeat Desk
tiger-shroff-kriti-sanon-amitabh-bachchans-ganapath-advance-booking-begins-watch-action-packed-promo

Ganapath New Promo: टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर पूजा एंटरटेनमेंट की अपकमिंग मास एंटरटेनर 'गणपत: ए हीरो इज़ बॉर्न' की चर्चा जोर-शोर से हो रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है। और इसके साथ ही मेकर्स ने फैंस के लिए एक और हाई एनर्जी प्रोमो रिलीज किया है।

'गणपत' को जो बात अलग बनाती है, वह न केवल इसकी स्टारकास्ट है, बल्कि हॉलीवुड एक्शन- स्टंट निर्देशक, टिम मैन का इसमें शामिल होना भी खास है.. जो अपनी ब्लॉकबस्टर्स जैसे 'लिगेसी ऑफ लाइज', 'ट्रिपल थ्रेट' और 'एक्सीडेंट मैन' में अपने उल्लेखनीय काम के लिए मशहूर हैं।

वर्ल्ड क्लास एक्शन देने का वादा करती है गणपत

उनका सहयोग फिल्म में एक अनोखा, इंटरनेशनल स्वाद जोड़ता है और यह भी सुनिश्चित करता है कि एक्शन सीक्वेंसेज वर्ल्ड क्लास से कुछ कम नहीं होंगे।

गणपत को ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद, फैंस और दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। टाइगर श्रॉफ का ट्रांसफॉर्मेशन दर्शकों को नयी दुनिया में लेकर जाता है। वहीं, कृति सेनन द्वारा किए जाने वाले एक्शन सीन्स भी बेहद जबरदस्त हैं। फिल्म में लेजेंडरी अमिताभ बच्चन भी हैं जिनका ऑन-स्क्रीन करिज्मा दर्शकों को दीवाना बना रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि पूजा एंटरटेनमेंट अपनी इस फिल्म के जरिये एक शानदार सिनेमेटिक एक्सपीरियंस देने का वादा करता है।

फिल्म का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल ने किया है। यह फिल्म 20 अक्टूबर को दुनिया भर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X