REASONS: इन कारणों से शाहरूख - काजोल की दिलवाले देखना होगी MISTAKE
शाहरूख खान - काजोल, वरूण धवन - कृति सैनन स्टारर दिलवाले रिलीज़ हो चुकी है और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हिट करना शुरू भी कर दिया है। फिल्म कैसी ये पढ़ने के लिए जानिए दिलवाले फिल्म रिव्यू। हालांकि हमें पूरा यकीन है कि अब तक आपने फिल्म देख ली होगी।
क्योंकि शाहरूख खान की फिल्मों को देखने के लिए दर्शक ज़्यादा इंतज़ार नहीं कर पाते हैं। लेकिन इस बार आप हैप्पी न्यू ईयर जितना तो नहीं लेकिन फिर भी रोहित शेट्टी की ये शाहरूख काजोल स्टारर फिल्म आपको निराश करेगी। फिल्म में बहुत कुछ ऐसा है जो नहीं होना चाहिए था।
हालांकि फिल्म का बेस्ट पार्ट है फिल्म की एंडिंग। यानि कि आखिरी सीन। इसलिए नहीं कि फिल्म खत्म हो गई बल्कि इसलिए कि फिल्म में आपको पहला नैचुरल सा शाहरूख काजोल मूमेंट मिलेगा जो पूरी फिल्म में कहीं नहीं है।
क्योंकि फिल्म में शाहरूख खान हैं इसलिए हम आपको फिल्म देखने से तो नहीं रोकेंगे लेकिन फिर भी फिल्म में कई ऐसी चीज़ें हैं जिनकी वजह से हम आपको दिलवाले ना देखने की WARNING देंगे,
क्योंकि हम नहीं चाहते आपका दिल टूटे -


Click it and Unblock the Notifications



