VIDEO: करीना साथ हों तो 'गब्बर' अक्षय भी रोमांटिक हो जाते हैं!
तेरी मेरी कहानी है...बारिशों का पानी...ऐसा गब्बर कहे तो। लेकिन गब्बर इज़ बैक और बड़े ही रोमांटिक अंदाज़ में। अब जब साथ में बेबो हो, बारिश हो तो इतना रोमांस तो बनता है ना बॉस। गब्बर इज़ बैक का नया ट्रैक रिलीज़ किया गया जो कि अरिजित और श्रेया घोषाल की आवाज़ में एक रोमांटिक नंबर है।
गाना किसी ड्रीम सीक्वंस जैसा है जिसमें अक्षय कुमार और करीना कपूर रोमांस करते नज़र आ रहे हैं वो भी बारिश में। कई जगह होली के भी सीन दिख रहे हैं। पर गब्बर का लुक वही हैं देसी मूछों वाला।
गाना रोमांटिक है पर तेज़ बीट्स पर है और आपका प्लेलिस्ट में जल्द ही जगह बना लेगा क्योंकि अरिजित और श्रेया घोषाल को इग्नोर करना पाप है BOSS! देखिए पूरा गाना -
<iframe width="640" height="360" src="https://www.youtube.com/embed/MX_ou31-18M?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>
gabbar is back akshay kumar kareena kapoor shruti hassan arijit singh shreya ghoshal अरिजित सिंह श्रेया घोषाल गब्बर इज बैक तेरी मेरी कहानी अक्षय कुमार करीना कपूर श्रुति हासन


Click it and Unblock the Notifications
