VIDEO: जी करदा, बदलापुर के वरुण का जुनून और यामी गौतम का ये अवतार!
वरुण धवन की फिल्म बदलापुर के गाने जी करदा का ऑडियो रिलीज़ हो गया था। अब गाने का वीडियो इरॉज़ नाउ ने रिलीज़ किया है। वरूण धवन बेहतरीन डांसर हैं और वो इस वीडियो में नज़र आ रहा है। गाने में हुमा कुरैशी, यामी गौतम और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की भी झलक दिखी है। हालांकि फिल्म की रिलीज़ में अभी समय है लेकिन गाना आपको फिल्म से और गहराई से जोड़ देगा।
गाने में वरूण धवन जुनूनी अवतार में नज़र आ रहे हैं। उनके एक्सप्रेशन और एक्ट दोनों ही काबिले तारीफ है। वहीं उनका डांस बहुत ही अच्छा है। उनमें गुस्सा है, जुनून है और बदला है। दिव्य कुमार की आवाज़ कहीं ना कहीं सुखविंदर की याद दिलाता है। हालांकि उन्होंने भाग मिल्खा भाग, इशकज़ादे और शुद्ध देसी रोमांस में गाया है पर जी करदा से वो निखर कर सामने आए हैं।
ALSO READ: BaDLApur:कांच के टुकड़ों से घायल, फिर भी बोतल पर बोतल तोड़ते रहे वरुण!
जहां सचिन जिगर के संगीत ने गाने में जान डाली है वहीं श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में गाना बहुत ही अच्छा दिख रहा है। दिनेश विजन और सुनील लुल्ला द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में वरुण और यामी के अलावा हुमा कुरैशी, नवाजुद्दीन सिद्दिकी, विनय पाठक और दिव्या दत्ता भी अहम रोल में हैं। यह फिल्म इसी साल 20 फरवरी को रिलीज होगी। देखिए गाने का वीडियो -


Click it and Unblock the Notifications
