..................... Tukur Tukur full video song from Dilwale - Hindi Filmibeat

VIDEO: 'दिलवाले' का सबसे मजेदार गाना रिलीज.. धमाकेदार पार्टी सांग!

[म्यूजिक] 'दिलवाले' का नया गाना 'टुकुर टुकुर..' रिलीज कर दिया गया है। बाकी गानों से अलग दिलवाले का यह गाने काफी मजेदार और मस्ती भरा है। फिल्म क्रिसमस से कुछ ही दिनों पहले रिलीज हो रही है, लिहाजा इसे सेलिब्रेशन सांग कहा जा सकता है।

गाना शाहरूख खान, काजोल, वरूण धवन और कृति सैनन पर फिल्माया गया है। बता दें, गाने में चारों ही एक्टर्स बेहद क्यूट लग रहे हैं। सलमान खान ने ईद की वजह से जिस तरह बजरंगी भाईजान में 'आज की पार्टी मेरी तरफ से..' जोड़ दिया था। उसी तरह क्रिसमस को देखते हुए फिल्म में यह धमाकेदार गाना डाला गया है।

Unseen PICS: शाहरूख- काजोल का ऐसा रोमांस आपने नहीं देखा होगा!

वहीं, रोहित शेट्टी की बाकी फिल्मों को याद करें तो उनकी हर फिल्म में एक गाना होता है.. सबसे अलग। चेन्नई एक्सप्रेस का लुंगी डांस तो आपको याद होगा ही। बहरहाल, अब अपने प्लेलिस्ट में डाल लें- टुकुर टुकुर..

गाने को आवाज दी है अरिजीत सिंह, कनिका कपूर, नेहा कक्कर, नकाश अजीज और सिद्धार्थ महादेवन ने। जबकि म्यूजिक दिया है प्रीतम ने। हमें तो यह गाना काफी मजेदार लगा। आप भी देंखे यहां-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X