VIDEO: तो ऋतिक, शाहिद को टक्कर देंगे सलमान के ये स्टूडेंट!
[म्यूजिक] सलमान खान के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'हीरो' काफी सूर्खियां बटोर रही हैं। कभी फिल्म में सलमान के गाने को लेकर तो कभी फिल्म के एक्टर्स को लेकर। सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी के इस बॉलीवुड डेब्यू को धमाकेदार बनाने के लिए सलमान कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और सूरज- अथिया ने दर्शकों को खासा इंप्रेस किया है। बहरहाल, फिल्म के दूसरे गाने का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। टीजर में सूरज जबरदस्त डांस करते दिख रहे हैं। गाने का नाम है- डांस के लीजेंड.. लिहाजा, हमें पूरी उम्मीद है कि इस गाने में हमें सूरज की जबरदस्त डांसिंग देखने को मिलेगी।
फिलहाल, यहां देखिए गाने का टीजर-


Click it and Unblock the Notifications



