सोनू निगम और राहत फतह अली खोजेंगे 'छोटे उस्ताद'

मशहूर गायक सोनू निगम और राहत फतह अली खान स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले बच्चों के रिएलिटी शो 'वॉयस ऑफ इंडिया छोटे उस्ताद' के दूसरे संस्करण में निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। निगम ने इस बात की जानकारी सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर पर दी। सोनू ने लिखा है, "मैं 'छोटे उस्ताद' में जज की भूमिका अदा करुं गा। राहत मेरे सहयोगी होंगे। मुझे उम्मीद है कि हमें भविष्य के सितारों के साथ काफी मजा आएगा।"

सोनू ने इससे पहले भी 'इंडियन आइडल' और 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स इंटरनेशनल' में जज की भूमिका अदा कर चुके हैं।दूसरी ओर, पाकिस्तान के दिग्गज सूफी गायक मरहूम नुसरत फतह अली खान के भजीते राहत भी इससे पहले इमेजिन टीवी पर प्रसारित हुए कार्यक्रम 'जुनून कुछ कर दिखाने का' में जज बन चुके हैं। 'छोटे उस्ताद' के पहले संस्करण का प्रसारण 2007 में किया गया था। उस संस्करण में प्रीतम चक्रवर्ती, श्रेया घोषाल और कुणाल गांजावाला ने जज की भूमिका निभाई थी। अहमदाबाद की ऐश्वर्या मजुमदार ने यह खिताब जीता था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X