गायन, अभिनय से कहीं ज्यादा आसान है : ममता शर्मा

बॉलीवुड की पाश्र्व गायिका ममता शर्मा का कहना है कि गायन, अभिनय करने से कहीं ज्यादा आसान है। वह अभिनय करने के बारे में सोच भी नहीं सकती। ममता 'मुन्नी बदनाम हुई', 'अनारकली डिस्को चली' और 'फेवीकोल से' जैसे गीतों से सुर्खियों में आईं।

ममता ने रविवार को एक समारोह में कहा, "मैं यह कहूंगी कि अभिनय की तुलना में गायन ज्यादा आसान है क्योंकि आप वातानुकूलित कमरे में बैठकर किसी भी तरह का गीत गा सकते हैं जबकि एक अभिनेता को कड़ाके की सर्दी में सुबह-सुबह गाने की शूटिंग करनी पड़ सकती है।"

उन्होने कहा कि अभिनय करना बहुत मुश्किल है और यह उनके बस का नहीं है।

ममता 2010 में बॉलीवुड में आने से पहले भोजपुरी फिल्मों की पाश्र्व गायिका थीं और तभी संगीत निर्देशक ललित पंडित की उन पर नजर पड़ी जिन्होंने फिल्म 'दबंग' में उन्हें 'मुन्नी बदनाम हुई' गाने का मौका दिया। इस गीत के लिए ममता को सर्वक्षेष्ठ गायिका का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X