VIDEO: क्या सोच कर श्रद्धा ने शूट किया ये गाना
[गीत संगीत] श्रद्धा कपूर ने हाल ही में एक गाना शूट किया है बेज़ुबान अनप्लग्ड। हालांकि उन्होंने बकायदा गाना गाया है लेकिन फिर भी आप को ऐसा लगेगा कि गाना शूट हुआ है बस। क्यों, कैसे, किसलिए ये तो बस पूछिए ही मत। अगर इतना ध्यान वो अपने करियर पर दें तो शायद ए लिस्ट में जल्द ही उनका नाम शुमार होगा। गाना गाना अच्छी बात है लेकिन हर वक्त नहीं।
खासतौर पर अब जब एबीसीडी 2 रिलीज़ होकर हिट हो गई। वैसे वीडियो में कोई कमी नहीं है सिवाय इसके कि श्रद्धा कपूर के एक्सप्रेशन इतने लाउड हैं कि लग ही नहीं रहा कि वो वाकई गाना रिकॉर्ड कर रही हैं। खैर, आपको ये गाना ज़रूर पसंद आएगा हमें पूरा विश्वास है -
<iframe width="650" height="417" src="https://www.youtube.com/embed/VYx2_60_4BE" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>


Click it and Unblock the Notifications













