..................... Shahrukh Khan's Dilwale Music Album released - Hindi Filmibeat

दिलवाले vs बाजीराव मस्तानी: यहां पीछे छूट गई शाहरूख खान की फिल्म!

[म्यूजिक] रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'दिलवाले' का म्यूजिक एल्बम रिलीज हो चुका है। शाहरूख खान की इस फिल्म के तीन गाने रिलीज किए जा चुके थे, जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया। खासकर शाहरूख- काजोल पर फिल्माए दोनों गाने.. गेरूआ और जनम जनम....

फिल्म 'दिलवाले' में कुल 7 गाने हैं। जिनमें कुछ तड़क भड़क तो कुछ रोमांटिक ट्रैक हैं। बता दें, फिल्म में शाहरूख खान की आवाज हैं अरिजीत सिंह। हमें यह बात थोड़ी खटकी जरूर.. क्योंकि अरिजीत सिंह की आवाज शाहरूख पर कुछ जम नहीं रही। लेकिन अब निर्देशक की यही पसंद हो, तो हम फैंस क्या कर सकते हैं!

दिलवाले vs बाजीराव मस्तानी.. BOX OFFICE में पहली जीत 'दिलवाले' के नाम!

बहरहाल, 'दिलवाले' 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है और इसके साथ ही आ रही है संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी'। दोनों ही फिल्म में दमदार रेस चल रही है.. कौन आगे, कौन पीछे। कुछ ही दिनों पहले बाजीराव मस्तानी का एल्बम भी रिलीज किया गया।

जहां तक म्यूजिक की बात की जाए तो शायद इस रेस में बाजीराव मस्तानी ने दिलवाले को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, दोनों ही फिल्में काफी अलग हैं, लेकिन बाजीराव कहीं न कहीं अपनी छाप छोड़ने में सफल रही है।

यहां आप सुन सकते हैं दिलवाले का पूरा म्यूजिक एल्बम

यहां जानिए दिलवाले एल्बम से जुड़ी बातें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X