किसपर शक कर रहे हैं शान!
शान ने कहा "कल ही मुझे पता चला की एक बड़ी फिल्म कंपनी के लिए मैंने जो गाना गाया ता वो कोई डब करके गा रहा है।" इसके आगे शान ने ये भी कहा कि आजकल इंडस्ट्री में एक बार फिर से अच्छे और मधुर गाने आने लगे हैं जो कि बहुत अच्छी बात है। आजकल के सिंगर्स और संगीतकार बहुत अच्छे और साथ ही अर्थ से भरे गाने गाते हैं और इन गानों को सुनकर एक खुशी की अनुभूति होती है। शान ने साथ ही ये भी कहा कि सिंगर्स को अपने गानों को गाने से पहले काफी सावधानी रखनी चाहिए क्योंकि जिस तरह मेरे गानों की डबिंग हो रही है उसी तरह बाकी सिंगर्स के गानों की डबिंग भी हो रही है।
शान ने टीवी के कई पॉपुलर शो जैसे सारेगामापा, सारेगामापा लिटिल चैंप्स, स्टार वॉईस ऑफ इंडिया, स्टार ऑफ इंडिया 2, म्यूसिक का महामुकाबला को होस्ट किया है। म्यूसिक का महामुकाबला शो में शान की स्टा्इकर्स टीम ने शंकर महादेवन के साथ कड़ा मुकाबला करके खुद को रनर अप घोषित किया था। 2010 में उन्हें आखिरी बार आईफा में बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला आमिर खान की फिल्म 3 ईडियट के गाने बेहती हवा सा था वो के लिए। उसके बाद से ही शान सिंगर्स की भीड़ में कहीं खो से गये।


Click it and Unblock the Notifications
