VIDEO: शाहिद के 'शानदार' डासिंग फैन तो जरूर देखें यह गाना.. जबरदस्त
[म्यूजिक] विकास बहल के निर्देशन में बनी 'शानदार' दिन ब दिन और शानदार होती जा रही है। फिल्म का दूसरा गाना रिलीज हो चुका है और कोई शक नहीं यह धमाकेदार है। यह फिल्म की टाइटल ट्रैक है।
गाने में शाहिद कपूर का जबरदस्त डांस किसी ट्रीट से कम नहीं। जी हां, यदि आप शाहिद के डांसिंग के फैन हैं तो आपको यह गाना जरूर देखना चाहिए। वहीं, शाहिद और आलिया भट्ट की जोड़ी इतनी जबरदस्त लगेगी, शायद ही यह पहले किसी ने सोचा होगा। बहरहाल, गाने का टाइटल है 'शाम शानदार..' और गाने को आवाज दी है अमित त्रिवेदी ने।
बहरहाल, हमें तो यह गाना अच्छा लगा। खासकर शाहिद का डांस।
आप भी यहां देखें गाने का वीडियो-


Click it and Unblock the Notifications



