सलमान ने सोनू निगम के बाद इस सिंगर को भी दिया धोखा!
[गीत संगीत] सलमान खान को जो पसंद है वो काम वो कर के ही रहते हैं। फिर चाहे किसी का नुकसान हो या फायदा। अब जैसे उन्हें सिंगिंग का काफी शौक है। लेकिन अपने गाना गाने की इस कला को सलमान खान दूसरों के हित से बड़ा बना देते हैं। किक के लिए उन्हें हैंगओवर गाने का इतना मन हुआ था कि सोनू निगम से गाना रिकॉर्ड करवाने के बाद भी उन्हें बिना बताए सलमान ने गाना रिकॉर्ड कर लिया।
अब एक बार फिर सलमान ने ऐसा ही किया है। और इस बार तो एक उभरते टैलेंट के साथ। अरमान मलिक तो सबको याद ही होंगे। वही लिटिल चैंप जिन्होंने सारेगामापा में सबका दिल जीता था। इसके बाद अरमान ने कई फिल्मों में गाने गाए हैं जिनमें चट्टे बट्टे , चिल्लर पार्टी, भूतनाथ और खूबसूरत जैसी फिल्मों के गाने शामिल हैं। इस बार उन्होंने सलमान खान की हीरो का टाईटल ट्रैक गाया है।
[EXCLUSIVE: सलमान खान ने क्यों गाया दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़ा!]
लेकिन अब सलमान खान का दिल जब इस गाने पर आ गया है और उन्होंने आधी रात रिकॉर्डिंग स्टूडियो खुलवा कर गाना रिकॉर्ड कर लिया है तो फिर देखना है कि फिल्म का फाइनल कट बनते बनते ये टाईटल ट्रैक अरमान की आवाज़ में रहेगा या फिर सलमान से रिप्लेस हो जाएगा...दोबारा!
[फैंटम में कैटरीना का नया गाना 'शीला-चमेली' को खिलाएगा 'अफगान जलेबी'!]


Click it and Unblock the Notifications


