रणबीर 'रॉय' कपूर का न्यू ईयर गिफ्ट: पार्टी सॉन्ग 'सूरज डूबा'
न्यू ईयर सीज़न शुरू हो चुका है और इसी के साथ सब बना रहे हैं न्यू ईयर नाईट की पार्टी के लिए नई प्लेलिस्ट। तो आपके फेवरिट सुपरस्टार रणबीर कपूर ने आपको पार्टी के लिए एक नया गाना गिफ्ट कर दिया है। रॉय फिल्म का ये गाना सूरज डूबा है बेहतरीन पार्टी नंबर है और आप इसे अपनी प्लेलिस्ट में ज़रूर डालना चाहेंगे। इसके साथ ही इस गाने पर न्यू ईयर पर नहीं थिरके तो पार्टी में कुछ मिस कर रहे हैं आप...ये हमारा दावा है।
गाने के बोल है सूरज डूबा है यारों इस गाने के बोल हैं सूरज डूबा है यारों, दो घूंट नशे के मारो, गम तुम भूला दो सारे संसार के। मतलब कि गाने का मेसेज भी साफ है कि बिना किसी की परवाह किए खूब मौज कर लो। गाने में जैकलीन फर्नांडीज बहुत ही जोश में नाचती हुई दिखाई दे रही हैं।
VOTE: BEST OF BOLLYWOOD 2014
गाने को आवाज़ दी है यूथ के हार्टथ्रॉब अरिजीत सिंह ने तो वैसे भी गाना आपकी प्लेलिस्ट मिस नहीं कर सकता। फीमेल वोकलिस्ट हैं अदिति सिंह शर्मा और दोनों ने ही गाने के साथ बेहतरीन जस्टिस किया है। वहीं गाने के म्यूज़िक डायरेक्टर हैं अमाल मलिक। इस गाने के साथ न्यू ईयर पार्टी तो बनती है!


Click it and Unblock the Notifications
