आमिर ने अनुष्का को समझाया, लव में टाइम वेस्ट मत करो!
आमिर खान और अनुष्का शर्मा पीके के प्रमोशन्स में जुटे हुए हैं। पीके का गाना ठरकी छोकरा तो हमने आपको सुनाया ही था। अब सुनिए पीके का नया गाना - लव इज़ ए वेस्ट ऑफ टाइम। आमिर अनुष्का को यह कहते हैं और फिर उन्हें देखने लग जाते हैं।
आमिर गाड़ी में पीछे बैठकर शीशे में अनुष्का को देखते हैं, उन्हें पौधों में पानी डालते देखते हैं पर उनकी नज़रें अनुष्का से हटती ही नहीं। अनुष्का उनसे बातें करती हैं पर आमिर कुछ सुन ही नहीं पाते क्योंकि वो अनुष्का पर पूरे लट्टू हैं।
गाने में भले ही दोनों एक दूसरे को समझाते हैं कि प्यार में टाइम वेस्ट मत करो पर दोनों डिसाइड करते हैं कि एक बार प्यार पे टाइम वेस्ट करना ज़रूरी है।
पढ़िए : अनुष्का और विराट बिज़ी और बॉलीवुड को अपना फैन बना ले गए रोहित शर्मा
गाने को आवाज़ दी है सोनू निगम और श्रेया घोषाल ने और संगीत दिया है शांतनु मोईत्रा। पिछली बार जब ये तिकड़ी मिली थी तो एक बहुत ही रोमांटिक गाना पल पल, अरे अपने मुन्नाभाई वाला, हां वही विद्या बालन वाला गाना सुनने को मिला था। इस बार भी तीनों ने ऐसा ही जादू चलाया है। हम पर यकीन मत करिए खुद गाना सुनिए और डिसाइड करिए -


Click it and Unblock the Notifications
