गन्स एंड रोजेज के साथ आतिफ की जुगलबंदी

अब आतिफ को अमेरिका के मशहूर रॉक बैंड 'गन्स एंड रोजेज़' के साथ जुगलबंदी करने का मौका मिला है।
इस बारे में आतिफ का कहना है कि जल्दी वो अमेरिका के प्रसिद्द रॉक बैंड 'गन्स एंड रोजेज़' के साथ एक फ्यूजन प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे। आतिफ का ये भी कहना है कि 'गन्स एंड रोजेज़' के साथ काम करना उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।
पढ़ें कुछ अलग करना चाहते हैं सोनू निगम
असलम को बैंड के मशहूर गिटारिस्ट स्लैश, गिल्बी क्लार्क और क्रिस मार्टिन के साथ काम करने का मौका मिलेगा। इस अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट से आतिफ को उम्मीद है कि इन दो देशों की संगीत जुगलबंदी के जरिए अमेरिका और पाकिस्तान के लोगों के दिलों की दूरियां कम होंगी।
आतिफ कहते हैं कि इस प्रोजेक्ट में और भी पाकिस्तानी गायकों और संगीतकारों को शामिल करने की कोशिश करेंगे। आतिफ ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने हाल ही में बैंड के कुछ साथियों के साथ एक पंजाबी गाना रिकार्ड किया है जो आतिफ ने खुद बनाया है।


Click it and Unblock the Notifications











