कुछ अलग करना चाहते हैं सोनू निगम
उनकी कोशिश संगीत के माध्यम से भारत और पाकिस्तान के बच्चों को साथ लाना है। फिलहाल अपने काम के बारे में सोनू ने कहते हैं, "मैं कुछ अलग करना चाहता हूं। मैं हाल ही में लॉस एंजलिस से लौटा हूं। मैं वहां एक संगीत कार्यक्रम पर काम कर रहा हूं।"
उन्होंने कहा, "भारत में हर कोई मुझे जानता हैं। यहां मैं चर्चित हूं लेकिन अमेरिका में मुझे लोग बहुत नहीं जानते। इसलिए मेरे पास एक गाना है जिसे में अमेरिका में रिलीज करना चाहता हूं। मैं यह संभावना तलाशने में लगा हूं कि क्या मैं वहां गाना रिलीज कर सकता हूं कि नहीं। अभी मैं इसी काम में लगा हूं।" उन्होंने कहा कि वह कुछ और परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं।
सोनू निगम ने 1990 के दशक में चर्चित टेलीविजन शो 'सा रे ग म प" की मेजबानी कर लोकप्रियता हासिल की थी। लेकिन जज की भूमिका में एक बार फिर वह छोटे परदे पर लौटने की तैयारी में हैं। सोनू म्यूजिक रियलिटी शो 'छोटे उस्ताद 2" में जज की भूमिका में होंगे, जिसमें भारत और पाकिस्तान के 10-10 बच्चे हिस्सा लेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












