VIDEO: 'शानदार' का पहला गाना 'गुलाबोoooo' रिलीज.. फुल क्रेजी!
[म्यूजिक] विकास बहल के निर्देशन में बनी 'शानदार' दिन ब दिन और शानदार होती जा रही है। फिल्म का पहला गाना रिलीज हो चुका है और कोई शक नहीं यह धमाकेदार है। शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी इतनी जबरदस्त लगेगी, शायद ही यह पहले किसी ने सोचा होगा।
बहरहाल, गाने का टाइटल है 'गुलाबो..' इसे कंपोज किया है अमित त्रिवेदी ने। और गाने को आवाज दी है विशाल डडलानी और अनुषा मणि ने। बहरहाल, हमें तो यह गाना हॉट एंड हैप्पनिंग लगा। खासकर शाहिद और आलिया की कैमिस्ट्री और उनका डांस।
आप भी यहां देखें गाने का वीडियो-


Click it and Unblock the Notifications



