इस गाने के 30 साल बाद फिर लता दीदी और आशा ताई एक साथ
अगर आप संगीत के दीवाने हैं तो जल्दी बताइये कि सुर की दो मज़बूत धाराएं लता दीदी और आशा ताई ने एक साथ आखिरी गाना कब गाया था। पड़ गए ना सोच में। ये गाना था मन क्यों बहका और इसे आवाज़ दी थी लता मंगेशकर और आशा भोंसले। खैर इनकी नोंकझोंक और खिटपिट तो सबने सुनी है। मंच पर भी ये बहनें इस उम्र में भी एक दूसरे की चुटकी लेने से बाज़ नहीं आती हैं।
ताज़ा खबर ये है कि लता दीदी और आशा ताई एक बार फिर वापस आईं हैं पर इस बार दोनों के रोल थोड़े जुदा हैं। इस बार गाना आशा जी ने गाना है जबकि लता जी की कंपनी एल एम म्यूज़िक ने इस गाने को प्रोड्यूस किया है।
ऐ हवा नाम के इस गाने को आशा भोंसले और शान ने सुरों से सजाया है जबकि लता जी ने अधिकार खरीद कर गाने से जुड़ने का फैसला किया। उनका कहना है कि अब साथ गाना काफी मुश्किल बात है। खैर आप तो मन क्यों बहका सुनकर ही इन दो सुरों का आनंद ले लीजिए!


Click it and Unblock the Notifications












