खुदकुशी से पहले सूरज ने जिया को मारा-पीटा था: राबिया खान
जिया को उसने मार-पीटा भी था जिसके कारण जिया के सिर पर कट के निशान आये थे। सूरज ने जिया पर लात और घूंसे भी चलाये थे। राबिया ने यह भी कहा कि जिन खबरों में यह कहा जा रहा है कि वह सूरज की मां जरीना वहाब से नहीं मिली तो वह गलत है, जरीना मुझसे मिलने नहीं आयी थीं, हां वह अपार्टमेंट वाली बिल्डिंग में आयी थीं लेकिन उन्होंने मुझसे मुलाकात नहीं की।
इससे पहले जिया के लिए जरीना वहाब ने भी सनसनीखेज खुलासे किये थे कि जिया खान के साथ विदेश में ही, जब वह 14-15 साल की थी, तो उसके साथ रेप हुआ था जो कि एक बहुत बड़ा कारण था जिया का भारत आने का। यह बात सूरज पंचोली की मां जरीना वहाब ने एक मीडिया कर्मी से बात करते हुए कहा था। जरीना ने कहा कि जिया मानसिक रूप से पहले ही काफी असुरक्षित औऱ अपने आप को अकेला महसूस करती थी जिसके कारण ही मेरे बेटे सूरज ने उससे दोस्ती की थी ताकी वह अपने आप को अकेली महसूस ना करें। सूरज हमेशा उसका ख्याल रखता था।
जरीना ने कहा कि जिया 25 साल की थी और मेरे बेटे सूरज जो कि 21 साल का है, से काफी बड़ी थी। मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि जिया को इतने छोटे लड़के के साथ प्यार करने की जरूरत क्याथी? मेरे बेटे सूरज पर लगाये गये सारे आरोप बेबुनियाद है। जिया की मां ने जोश में आकर मेरे बेटे को फंसा दिया है लेकिन मुझे यकीन है कि सच सामने आयेगा। भगवान के घर देर है अंधेर नहीं है।
गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान सुसाइड केस में मुख्य आरोपी सूरज पंचोली को गुरूवार को 27 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
