सैफ की फिल्म हैप्पी एडिंग का नया गाना 'मिलिए मिलिए' रिलीज
सैफ अली खान और इलियाना डिक्रूज की आगामी फिल्म ‘हैप्पी एंडिंग' का गाना ‘मिलिये मिलिये' रिलीज हो गया है। अब तक इस फिल्म के पोस्टरर्स ने लोगों को खासा आकर्षित किया है। लेकिन अब इसके गाने भी धूम मचा रहे हैं।
ताजा रिलीज हुआ गाना मिलिए मिलिए को रेखा भारद्वाज, जिगर सरइया और प्रिया सरइया ने आवाज दी हैं। यह गीत सैफ और इलियाना पर फिल्माया गया है। जबकि इस फिल्म के पिछले गीत काफी धूम धड़ाके वाले थे, यह उन गानों से थोड़ा अलग है। गाने में इलियाना और सैफ की जोड़ी काफी क्यूट लग रही है।
फिल्म में सैफ अली खान ने हॉलीवुड फिल्म के लेखक का किरदार निभाया है। राज निदिमोरू और कृष्णा डीके की जोड़ी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को खुद सैफ अली खान ने प्रोड्यूस किया है।
फिल्म ‘हैप्पी एंडिंग' 21 नवंबर को रिलीज होगी। सैफ अली खान और इलियाना डिक्रूज के साथ फिल्म में गोविंदा भी मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। जबकि फिल्म में करीना कपूर और प्रीटि जिंटा कैमियो करती नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications
