Exclusive: जिया खान पर नहीं बननी चाहिए फिल्म
उसके तथाकथित प्रेमी के तौर पर सुर्खियों में आये सूरज पंचोली जो कि जिया से चार साल छोटे थे, सलाखों के पीछे हैं, जिनकी मां गला फाड़-फाड़कर चिल्ला रही है कि उसका बेटा निर्दोष है, उसे फंसाया जा रहा है। कानून के पचड़े में उलझा हुआ यह केस अभी किसी भी निर्णायक मोड़ पर पहुंचा नहीं है कि लोग इस कहानी को सिल्वर स्क्रीन पर लाना चाहते हैं जो कि बेहद निंदनीय हैं। यह कहना है इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात््र-छात्राओं का जिन्होंने वनइंडिया हिंदी से बात करते हुए कहा कि जिया खान सुसाइड केस पर फिल्म नहीं बननी चाहिए।
गौरतलब है कि निर्देशक रिक्षित मट्टा बोल्ड बॉलीवुड के नाम से फिल्म बनाने जा रहे हैं जो कि जिया खान सुसाइड केस पर आधारित होगी। इस फिल्म का निर्माण शबाना हाशमी करेंगी। फिल्म तीन लड़कियों की कहानी होगी जो रि मायानगरी मुंबई में हिरोईन बनने के लिए आती हैं।
इनमें से एक लड़की की कहानी जिया खान की होगी। रिक्षित मट्टा ने कहा कि 25 साल की जिया की आत्महत्या और उसके बाद उससे जुड़ी आयी खबरों ने उन्हें हिलाकर रख दिया इसलिए उन्होंने फिल्म बनाने का फैसला किया। इस फिल्म का मुहूर्त मुंबई के 5 स्टार होटल में हुआ। इस फिल्म में लीड रोल हैजल कीच, संदीप धर, श्वेता भारद्वाज, राजपाल यादव और मनोज जोशी करेंगे। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी।
मालूम हो कि 3 जून को मुंबई के अपने फ्लैट में रात 11 बजे जिया ने आत्महत्या कर ली थी। जिया को सुसाइड करने के लिए उकसाने के आरोप मे अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली पुलिस की गिरफ्त में हैं। जिया की मां ने सूरज पर जिया को प्यार में धोखा देने और गर्भपात करवाने का आरोप लगाया है।


Click it and Unblock the Notifications
