VIDEO: फिल्म के सेट पर इतनी मस्ती करती हैं सनी लियोन!
[म्यूजिक] 'मस्तीज़ादे' का नया गाना तो आपने सुन ही लिया होगा। सनी लियोन, तुषार कपूर और वीर दास पर फिल्माये गये इस गाने की टाइटल है- 'देखेगा राजा ट्रेलर या पिक्चर दिखा दूं....' लिहाजा, अपने टाइटल की तरह यह गाना भी काफी हॉट है।
गाने को आवाज दी है नेहा कक्कर ने। वहीं, इस गाने में आप सनी लियोन के दो अवतार देख सकते हैं। बता दें, फिल्म में सनी डबल रोल में नजर आने वाली हैं- लिली लेले, लैला लेले.. और इनके प्रेमी होंगे तुषार कपूर और वीर दास। रितेश देशमुख भी फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे।
Must Read: सनी लियोन के साथ काम करेंगे ये KHAN..
इस मेकिंग वीडियो में सेट पर सभी सितारे काफी लाइट मूड में दिख रहे हैं। वहीं सनी लियोन काफी मस्ती कर रही हैं। इस मेकिंग वीडियो को देखकर बिल्कुल नहीं लगेगा कि यह वही सनी हैं, जो स्क्रीन पर नजर आती हैं। खैर, यहां देखें फिल्म मस्तीजादे के गाने की मेकिंग-


Click it and Unblock the Notifications
















