Bollywood Highlights: कुणाल ने 'एनिमल' की कर दी बुराई, लाहौर 1947 में हुई इस एक्टर की एंट्री

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 23 February: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

राज शमानी से यूट्यूब चैनल पर कुणाल से जब एनिमल में रणबीर के किरदार को लड़कियों द्वारा पसंद करने की बात पूछी गई तो एक्टर ने कहा- 'इसको सही गलत बोलकर फायदा नहीं है क्योंकि आप एक ह्यूमन टेन्डेंसी और ट्रेट की बात कर रहे हो। आप समझदार हो...आप कर लो ट्राय । आपको ऐसा बंदा चाहिए? जब 2-3 दिन आपको थप्पड़ पड़ेंगे, चौथे दिन आप बोलोगे कि मैं पुलिस को फोन कर दूंगी। उसको भी समझ आ जाएगा आपको भी समझ आ जाएगा।'

लाहौर 1947 एक ऐसी फिल्म है जिसके बारे में कई लोग बात कर रहे हैं। राजकुमार संतोषी की फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा एक साथ आ रहे हैं। इससे पहले एक्टर और डायरेक्टर के इस कॉम्बो ने हमें 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी हिट फिल्में दी हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई में फिल्म सिटी में बने विशाल सेट पर शुरू हो चुकी है। एक हफ्ते पहले, पता चला था कि एक्टर अभिमन्यु सिंह फिल्म के कलाकारों में शामिल हो गए हैं। फैंस उन्हें 'रक्त चरित्र' के खूंखार विलेन के तौर पर जानते हैं।

लाहौर 1947 में अब एक और एक्टर की एंट्री हुई है। फुकरे 3 एक्टर अली फजल जाहिर तौर पर फिल्म में नए कलाकार हैं। इसकी सूचना मिस मालिनी ने दी है। अली फजल ने बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपने अभिनय से छाप छोड़ी है। निर्माताओं की एक भूमिका है, जो उनके लिए एक कैमियो की तरह है। जाहिर तौर पर यह फिल्म के सबसे अहम किरदारों में से एक है और इसके लिए एक ठोस अभिनेता की जरूरत है।

LIVE Feed
  • Feb 23, 2024 5:53 PM

    सजना के घर पहुंचीं रकुल प्रीत सिंह, हुआ धूम धाम से नई दुल्हन का स्वागत देखें वीडियो

    बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh ) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) मुंबई आ पहुंचे हैं। जैकी के घर पर नई दुल्हन के स्वागत की जोरों शोरों से तैयारियां चल रही हैं। हाल ही में फूलों से सजी कार रकुल प्रीत सिंह को जैकी के घर लेकर आई है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जैकी का घर खूबसूरत लाइटों से सजा है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही रिसेप्शन की तैयारियां भी भी शुरू हो जाएंगी।

  • Feb 23, 2024 3:57 PM

    स्मृति ईरानी ने अमेठी मे नए घर में किया गृह प्रवेश

    स्मृति ईरानी ने अपने नए घर में हुई गृहप्रवेश की पूजा की तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। तस्वीर में वो पति जुबीन ईरानी के साथ हवन करती दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही तमाम नेटिजंस और सेलेब्स उन्हें नए घर के लिए बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

  • Feb 23, 2024 3:40 PM

    जया बच्चन ने ऐसी लड़कियों को बताया 'बेवकूफ'

    जय बच्चन कहती हैं, ''ऐसी लड़कियां बेहद बेवकूफ होती हैं, लड़कों को ही पैसों का भुगतान करने देना चाहिए।'' इस बात को जया बच्चन तेजी से चिल्लाकर कहती हैं। अगर नव्या की बात करे तो वो बिल्कुल भी इस बात से एग्री नहीं करती हैं।

  • Feb 23, 2024 3:05 PM

    यामी गौतम की फिल्म रिलीज होते ही HD में लीक

    ऑनलाइन पायरेसी, जो सालों से फिल्म इंडस्ट्री के लिए मुश्किलो का सबब बनी हुई है अब यामी गौतन की इस फिल्म को भी अपना शिकार बना चुकी है। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर ने धूम मचा दी है और फैंस सुपरहिट 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के बाद यामी गौतम और आदित्य धर को एक नए अवतार में देखने का इंतजार कर रहे थे। यामी जहां प्रेग्नेंसी में फिल्म का प्रमोशन करती दिखाई दीं तो वहीं फैंस परदे पर उनके एक्शन के लिए सुपरएक्साइटेड दिखाई दिए।

  • Feb 23, 2024 2:27 PM

    क्रू से सामने आए कृति, करीना और तब्बू के लुक्स

    फिल्म को क्रू की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। ये फिल्म 29 मार्च 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म में कृति सैनन, करीना कपूर खान और तब्बू नजर आने वाली हैं। तीनों के फर्स्ट लुक सामने आए हैं और काफी पसंद किए जा रहे हैं।

  • Feb 23, 2024 1:44 PM

    Anant Ambani Radhika Merchant की शादी में ऐसा होगा ड्रेस कोड, मेहमानों को मिलेंगी इतनी सारी सुविधाएं

    फंक्शन का पहला दिन, जिसे 'एन इवनिंग इन एवरलैंड' नाम दिया गया है, अपने "एलिगेंट कॉकटेल" आउटफिट के साथ चार-चांद लगाने हैं। मेहमानों को फंक्शन के इस दिन अपने बेहतरीन आउटफिट पहनकर और भी खूबसूरत बनाने का आग्रह किया गया है।

  • Feb 23, 2024 1:06 PM

    हरमनप्रीत कौर को गले लगाते ही ठहर गए शाहरुख खान

    इस वीडियो में हरमन को शाहरुख खान से मिलते हुए देखा जा सकता है। जब हरमन शाहरुख खान मिलने आती हैं तो वो उनको गले लगाकर कुछ देर के लिए रुक जाते हैं। ऐसा लग रहा था कि वीडियो किसी ने स्टॉप कर दिया हो। इसके बाद वो हरमनप्रीत कौर के सामने दोनों हाथों को फैलाकर अपनी सिग्नेचर पोज करने लगते हैं।

  • Feb 23, 2024 12:50 PM

    बिपाशा बसु ने अपने पति के लिए लिखा स्वीट नोट

    करण सिंह ग्रोवर का आज जन्मदिन है और इस मौके पर बिपाशा बसु ने एक प्यारे से वीडियो के साथ अपने पति के लिए एक प्यारा सा नोट लिखा। उन्होंने लिखा, "मंकी प्रिंस बनाम पेगासस। हैप्पी बर्थडे माय लव @iamksgofficial। आप ही वह कारण हैं जिसके लिए मैं मुस्कुराती हूं और इतना हंसती हूं। आप सबसे अच्छे पिता और सबसे अच्छे पति हैं। हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते कि हम दोनों आपसे कितना प्यार करते हैं।" . हम आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं और कामना करते हैं कि आपके सभी सपने सच हों। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। स्वस्थ रहें, पागल रहें, खुश रहें। #बंदरप्रेम"

  • Feb 23, 2024 12:48 PM

    सुहानी भटनागर के पैरेंट्स से मिलने गए थे आमिर खान

    दंगल की अपनी सह-कलाकार सुहानी भटनागर के निधन के कुछ दिनों बाद, आमिर खान कथित तौर पर उनके माता-पिता से मिलने गए थे। एनडीटीवी के अनुसार, सुहानी के चाचा नवनीत भटनागर ने आमिर खान के उनके परिवार से मिलने की पुष्टि की।

  • Feb 23, 2024 11:37 AM

    एयरपोर्ट पर सलमान खान ने मारी स्वैग वाली एंट्री

    सलमान खान हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सलमान खान स्माइल करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं और उनका वीडियो सामने आने के बाद फैंस इसे पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही सलमान खान के वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दिया है।

  • Feb 23, 2024 11:34 AM

    रकुल प्रीत सिंह की ब्राइडल एंट्री पर टिक जाएंगी निगाहें

    एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी बीते बुधवार को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी से जुड़े फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। अब इस कपल की शादी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रकुल प्रीत सिंह की ब्राइडल एंट्री दिख रही है। जैकी भगनानी की दुल्हनिया काफी खूबसूरत लग रही हैं और उनका अंदाज पर फैंस की निगाहें टिक गईं। रकुल प्रीत सिंह का ये वीडियो उनक फैंस को खूब पसंद आ रहा है और वह इस पर प्यार बरसा रहे हैं।

  • Feb 23, 2024 9:59 AM

    सिर्फ 99 रुपए में देखें इतनी सारी फिल्में

    मूवी प्रेमी 'ऑल इंडिया रैंक', 'आर्टिकल 370', 'क्रैक', 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' और 'फाइटर' जैसी नई रिलीज देख सकते हैं या 'मैडम वेब', 'द होल्डओवर्स और बॉब मार्ले-वन लव', 'मीन गर्ल्स' और 'द टीचर्स लाउंज' जैसी हॉलीवुड रिलीज में से अपनी पसंद का सेलेक्शन कर सकते हैं। भारत की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर आईनॉक्स में ।

    सिर्फ 99 रुपए में देखें इतनी सारी फिल्में
  • Feb 23, 2024 9:59 AM

    Shah Rukh Khan के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर ये क्या बोल गए फेमस डायरेक्टर

    सिद्धार्थ कानन के साथ एक इंटरव्यू में, जब विवेक वासवानी से पूछा गया कि क्या शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा कभी रिश्ते में थे, तो उन्होंने कहा, "रिश्ता? मतलब? यौन संबंध? नहीं। शाहरुख इस तरह का इंसान नहीं है। मुझे नहीं पता कि अफवाहें कहां से आईं। वो तो घर में रह रहे थे, मम्मी डैडी थे, टेंशन थी, करियर था, जल्दी से गौरी से शादी करनी थी, उसमें एक्स्ट्रा मैरिटल रिश्ता कैसे आएगा।

    Shah Rukh Khan के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर ये क्या बोल गए फेमस डायरेक्टर

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X