#TayHai: अक्षय - इलियाना का रोमांस और रूस्तम का सुपरहिट होना....तय है!
अक्षय कुमार, इलियाना डीक्रूज़ स्टारर रूस्तम का नया गाना तय है रिलीज़ किया गया है और अंकित तिवारी की आवाज़ में ये धीमा रोमांटिक नंबर, लोगों की ज़ुबान पर जल्द ही चढ़ेगा और उनकी प्लेलिस्ट में टॉप पर रहेगा। गाने के बोल लिखे हैं मनोज मुंतशिर ने।
अक्षय कुमार और इलियाना डीक्रूज़ गाने में सुपर रोमांटिक अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। फिल्म 12 अगस्त को रिलीज़ हो रही है और धीरे धीरे फिल्म के प्रमोशन और वीडियो आने शुरू हो चुके हैं।
[#Exclusive: अक्षय कुमार के रूस्तम ट्रेलर पर ऋतिक का REACTION!]
फिल्म ऋतिक रोशन की मोहनजोदड़ो से क्लैश भी करेगी, हालांकि ट्रेलर के मामले में अक्षय कुमार का रूस्तम ट्रेलर, लोगों को मोहनजोदड़ो से कहीं ज़्यादा पसंद आया है।
फिल्म में अक्षय कुमार एक नेवी ऑफिसर की भूमिका में है और फिल्म 1959 के मशहूर नानावटी केस पर बनी है। अक्षय कुमार ने पहले भी ज़ी अवार्ड्स में फिल्म से जुड़ी परफॉर्मेंस देकर लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है। धेखिए रूस्तम का नया गाना -


Click it and Unblock the Notifications

















