खूबसूरत लोकेशन वाली फिल्में करना चाहता हूं: रजत

अपनी पहली ही फिल्म 'उड़ान' में 21 साल के रजत बारमेचा को मिली तारीफों से पता लगता है कि वो एक खूबसूरत चेहरे वाले युवा शख्स होने के साथ अभिनय करने की क्षमता भी रखते हैं। अपनी पहली फिल्म से बॉलीवुड में सफलता की उड़ान भरने वाले इस युवा अभिनेता से बातचीत के कुछ अंश हम यहां प्रस्तुत कर रहे हैं।
पढ़ें: बिग बी के दिल को भायी 'उड़ान'
एक गंभीर फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले रजत बारमेचा अब कमर्शियल फिल्मों में काम करना चाहते हैं। अपने करियर के बारे में बात करते हुए रजत कहते हैं, "मेरे पास दो फिल्मों के प्रस्ताव आए, दोनों गैर-व्यवसायिक फिल्में हैं लेकिन मैं इन फिल्मों को स्वीकार नहीं करना चाहता। मैं अच्छी लोकेशन और खूबसूरत कपड़ों वाली व्यवसायिक बॉलीवुड फिल्में करना चाहता हूं।
वो आगे कहते हैं, ''मैं जानता हूं कि अभी सिर्फ मेरे करियर की शुरुआत हुई है। मुझे अभी लंबा रास्ता तय करना है इसलिए मैं अपनी परियोजनाओं में खामियां नहीं निकाल सकता। मैं सिर्फ अच्छी भूमिकाएं करना चाहता हूं और मुझे नए निर्देशकों के साथ काम करने में कोई परेशानी नहीं है।"अभिनेता बनने से पहले रजत तीन साल पहले ज्यूलरी डिजाइनिंग का एक कोर्स करने के लिए मुंबई आकर रहने लगे थे।
पढ़ें: रिया ने किसे किया किस?
मगर वो अपने इस करियर के प्रति अनिश्चित थे। रजत कहते हैं, "मैं नहीं जानता था कि मैं जिंदगी में क्या चाहता हूं। मैं ज्यूलरी डिजाइनिंग के कोर्स के लिए मुंबई आया था लेकिन में सिर्फ 15 दिन क्लास में गया। बाद में मैंने मॉडलिंग शुरू कर दी और एक दिन मेरे पास एक फोन आया और मुझे 'उड़ान' के ऑडीशन के लिए बुलाया गया।" फिर आगे क्या हुआ ये आज सबके सामने है।
रजत बताते हैं कि जब विक्रमादित्य ने उनका ऑडीशन देखा तो उन्हें वह पसंद नहीं आया लेकिन जब वह उनसे निजी तौर पर मिले तो उन्होंने असली रजत को देखा और कहा कि उन्हें सहज अभिनेता चाहिए और उन्होंने उड़ान के लिए रजत को साइन कर लिय


Click it and Unblock the Notifications











