Exclusive Interview : मैं 97 किलो का था, भगवान ने दुनिया का सारा संघर्ष मेरे नसीब में लिखा था
जिंदगी जीने के दो तरीके होते हैं। पहला ये कि जिस तरफ जिंदगी आपको ले जाना चाहे, ठीक वैसे पानी के बहाव की तरह बहते चलो। दूसरा वो रास्ता जिस पर खुद की जिंदगी की कमान अपने हाथों में लेनी पड़ती है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है अंकित नारंग ने।
अंकित नारंग टीवी के लिए नया चेहरा नहीं हैं। 'पवित्र रिश्ता' में सोहम की भूमिका से लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं अंकित नारंग। पवित्र रिश्ता के बाद अंकित ने बैक टू बैक 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'भागे रे मन' जैसे टॅाप शो का हिस्सा रहे हैं। इसके बाद उनकी जिंदगी में ऐसा कुछ हुआ जो उनके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। एक टॅाप शो के लिए उन्होंने अपना वजन 25 किलो बढ़ाया।

बिना शूटिंग के शो पर ताला लग गया। 97 किलो वजन के साथ एक्टर की जिंदगी जीना अंकित के लिए खाई में कूदने समान था। हालांकि उन्होंने खुद के साथ ऐसा होने नहीं दिया। फिल्मीबीट से खास बातचीत में अंकित ने 'पवित्र रिश्ता' से लेकर 'दिव्य दृष्टि' तक पहुंचने के सफर के हौसले से भरी कहानी हमारे साथ शेयर की। यहां पढ़िए अंकित से हुई विशेष बातचीत।


Click it and Unblock the Notifications











