INTERVIEW: "अक्षय कुमार मेरे लिए प्रेरणा हैं, लेकिन मेरा सफर अलग है"- कार्तिक आर्यन
बैक टू बैक सफल फिल्मों के साथ स्टारडम का लुफ्त उठाते अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी आगामी फिल्म 'पति पत्नी और वो' की रिलीज को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। मुदस्सर अजीज़ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कार्तिक के साथ भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे मुख्य किरदारों में हैं। ऐसे में फिल्मीबीट ने कार्तिक आर्यन से मुलाकात की, जहां उन्होंने अपनी फिल्में, स्टारडम, विवाद और फैन फॉलोइंग पर खुलकर बातें रखीं।
अपनी फिल्मों की सफलता पर कार्तिक ने कहा, "7-8 सालों के संघर्ष के बाद मुझे यह सफलता मिली है, मैं बहुत एन्जॉय कर रहा हूं। मैं अब बस इसी तरह काम करते रहना चाहता हूं, रुकना नहीं चाहता।" वहीं, पिछले दिनों भूल भुलैया 2 की घोषणा के साथ कार्तिक को अक्षय कुमार के साथ जोड़कर देखा जाने लगा। इस खबरों पर कार्तिक ने कहा कि, "मैं किसी भी फिल्म में अक्षय सर की जगह नहीं ले रहा हूं। वह मेरे लिए प्रेरणा हैं। उनकी जर्नी हम सबको बहुत प्रभावित करती है। लेकिन मेरा सफर अलग है और मैं अपनी फिल्मों से पहचान बनाना चाहता हूं।"
यहां पढ़ें इंटरव्यू से कुछ प्रमुख अंश-
INTERVIEW: "लोगों ने जोधा अकबर की तुलना मुगल-ए-आज़म से की थी, लेकिन क्या मेरी फिल्म वैसी थी?"


Click it and Unblock the Notifications











