Exclusive Bigg Boss 14: बिग बॅास के बाद मुझे कोई बड़ी फिल्म मिलेगी ये बेवकूफी है- रुबीना दिलैक
साल 2020 की तुलना बिग बॅास से करने में कोई गुरेज नहीं है। जब बिग बॅास 14 का आगाज हो चुका है तो जाहिर सी बात है ये सवाल उठता है कि एक बड़े लॅाकडाउन को झेलने के बाद फिर से बिग बॅास के घर में जाकर कैद होने का फैसला सभी कंटेस्टेंट ने क्यों किया? इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश हमने की बिग बॅास के घर में एंट्री ले चुकी रुबीना दिलैक से।
जो कि अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ इस वक्त घर में गेम का आगाज कर चुकी हैं। बिग बॅास घर में बंद होने से पहले फिल्मीबीट हिंदी Filmibeat Hindi से खास बातचीत में रुबीना ने कहा कि लॅाकडाउन में छह महीने घर में रहकर बिना किसी से मिले हुए कम चीजों के साथ हमने बिताए हैं।बिग बॅास के घर में तो 3 से 4 महीने निकालने हैं। ये तो हो ही जाएगा।

मतलब आप सोच कर जा रही हैं कि शो जीत कर ही लौटेंगी? हंसते हुए रुबीना कहती हैं कि ये सोचना कि शो जीतना है इसमें कोई बुराई नहीं है। पति अभिनव शुक्ला के साथ मैं शो में हूं तो एक ताकत शो में हमेशा मेरे साथ रहेगी।
जब तक चैनल की तरफ से हमें अकेले आने के लिए पूछा जा रहा था हम दोनों की रुचि नहीं थी। इसकी वजह ये है कि बिग बॅास की अपनी एक छवि है। कंट्रोवर्शियल शो है। झगड़े होते हैं लड़ाई होती है। मेरा व्यक्तित्व ऐसा नहीं है। अकेले जाने पर हम खुद पर शो में संयम बना रह सकते है। लेकिन जोड़ी के तौर पर बड़ी चुनौती होगी हमारे लिए।
Bigg Boss 14 Exclusive: सिद्धार्थ शुक्ला के नाम का मुझे कोई फायदा नहीं मिलेगा- जैस्मिन भसीन


Click it and Unblock the Notifications











