फिल्म स्कूल खोलना चाहूंगा नागार्जुन
दक्षिण के सुपरस्टार नागार्जुन का कहना है कि बॉलीवुड की फिल्मों में काम करने की बजाय वह फिल्म स्कूल खोलना पसंद करेंगे। नागार्जुन ने एक विशेष बातचीत के दौरान कहा, मैंने 10 वर्षो के दौरान काफी कुछ सीखा है और बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं, मगर शुक्र है कि इन सबके बीच मैं सफल होने में कामयाब रहा।"
चेन्नई में पैदा हुए 51 वर्षीय नागार्जुन ने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी और अमेरिका के लुसियाना विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल करने गए थे। पिता नागेश्वर राव से प्रेरित होकर उन्होंने फिल्म की दुनिया में कदम रखा।नागार्जुन ने वर्ष 1986 में मधुसूदन राव की फिल्म 'विक्रम' से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
लवस्टोरी पर फिल्म बनाना चाहता हूं: मधुर भंडारकर
वह न केवल दक्षिण में मशहूर हैं बल्कि बॉलीवुड में भी वह खासे मशहूर हैं। पिछले दो दशकों के अपने फिल्मी करियर के दौरान 70 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। प्रायोगिक सिनेमा के पक्षधर नागार्जुन कहते हैं, "मैं ऐसा कुछ करना चाहता हूं जिससे फिल्मों के प्रति मेरी भूख शांत हो सके।
बॉलीवुड और टॉलीवुड में सिनेमा के साथ प्रयोग नहीं चल रहा है, लेकिन शुरुआत कहीं से तो करनी होगी। तो चलिए मुझे ही शुरुआत करने दीजिए।"आने वाली फिल्म 'गागानम' के बारे में नागार्जुन कहते हैं कि यह अभी तक की फिल्मों से काफी अलग है और उम्मीद है कि इस फिल्म से दक्षिण भारत के सिनेमा में बदलाव आएगा।


Click it and Unblock the Notifications