लवस्टोरी पर फिल्म बनाना चाहता हूं: मधुर भंडारकर
बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता-निर्देशकों में शुमार मधुर भंडारकर का कहना है कि उनकी फिल्में महिला प्रधान होती हैं, लेकिन वह सिर्फ एक तरह की फिल्में बनाना पसन्द नहीं करते।
भंडारकर कहते हैं कि एक हास्य प्रधान फिल्म देने के बाद अब एक वह प्रेमकथा पर आधारित फिल्म बनाना चाहते हैं। भंडारकर ने कहा, 'मैं राज खोसला और विजय आनन्द का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। क्या आप इस बात पर विश्वास कर सकते हैं कि एक ही निर्देशक ने 'गाइड' और 'ज्वैल थीफ' तरह की फिल्मों का निर्देशन किया। मैं सभी तरह की फिल्में करना चाहता हूं।'
भंडारकर ने कहा, 'मैं 'एक दूजे की तरह ' जैसी फिल्म बनाना चाहता हूं, जो प्रेम कथा पर आधारित हो। इसके अलावा 'तीसरी आंख' जैसी फिल्म भी बनाना पसन्द करूंगा, लेकिन हां, महिला प्रधान फिल्में बनाना मेरा शौक रहा है।'
उल्लेखनीय है कि भंडारकर फिल्म 'चांदनी बार', 'पेज 3' और 'सत्ता' जैसी महिला प्रधान फिल्में बना चुके हैं, जिनकों पुरस्कार भी मिल चुके हैं। अलग-अलग तरह की फिल्में बनाने के सवाल पर मधुर ने कहा, 'मैं खुद के साथ ही लोगों को भी चौकाना पसन्द करता हूं।'
यह आसान नहीं होता है कि आप अपनी हद से बाहर जाकर काम करते हैं। मधुर से यह पूछने पर कि क्या उन्होंने भी मॉडल जेसिका लाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म बनाने का मन बनाया था, तो उन्होंने कहा, 'हां, मैं जेसिका लाल पर फिल्म बनाना चाहता था। मैंने नो वन किल्ड जेसिका देखी है। राजकुमार गुप्ता ने काफी अच्छा काम किया है। मुझे उनकी फिल्म 'आमिर' को भी काफी है।'


Click it and Unblock the Notifications











