INTERVIEW: मैं भी 'भूल भुलैया 2' में खुद को मिस करूंगा- अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की हालिया रिलीज हाउसफुल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर बेजोड़ सफलता पाई है। फिल्म भारत में 150 करोड़ से ऊपर की कमाई कर चुकी है। ऐसे में अभिनेता ने मीडिया से खास बातचीत की और फिल्म की सफलता पर खुशी जताई। अक्षय कुमार ने कहा कि फिल्म को मिली प्रतिक्रियाओं से खुश हूं। दर्शकों से मिले रिस्पॉस को देखकर अपने काम के प्रति एक आत्मविश्वास आता है।
फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी फिल्म हाउसफुल 4 दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। इस बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि- ''कोई भी फिल्म की कमाई के आंकड़ों को लेकर झूठ नहीं कहेगा। फॉक्स स्टार स्टूडियो एक जिम्मेदार स्टूडियो है। ये फिल्मों से मिलियन बिलियन कमाते हैं। 4-5 करोड़ बढ़ाकर कोई क्यों पेश करेगा?'' इसके साथ ही अभिनेता ने अपनी आने वाली फिल्मों पर भी बातें कीं।
यहां पढ़ें इंटरव्यू से कुछ प्रमुख अंश-


Click it and Unblock the Notifications











