Exclusive Interview: 'हिंदी-मराठी दोनों सिनेमा करूंगा, मुझे यहां तक मराठी ऑडियंस ने ही पहुंचाया है'- आकाश ठोसर
डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर 26 फरवरी को वेब सीरीज़ '1962 द वॉर इन द हिल्स' (1962 The War In The Hills) स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो चुकी है। महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी सीरिज में अभय देओल, सुमित व्यास, माही गिल, रोहन गंडोत्रा, अनूप सोनी के साथ अभिनेता आकोश ठोसर एक अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।
अपने किरदार पर बात करते हुए आकाश ने कहा, "आर्मी में जाना मेरा बचपन का सपना था। वो सपना तो सपना ही रह गया। लेकिन जैसे ही महेश सर ने मुझे इसके लिए अप्रोच किया, मैंने तुरंत हां कर दी। इसमें मैं आर्मी के एक जवान का किरदार निभा रहा हूं।"

सुपरहिट मराठी फिल्म 'सैराट' के साथ आकाश ठोसर ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। पहली फिल्म से ही उन्हें अपने सधे हुए अभिनय के लिए बहुत सराहना मिली, अवार्ड्स मिले। इसके बाद वो फ्रेंडशिप अनलिमिटेड (मराठी), लस्ट स्टोरीज (हिंदी) जैसी फिल्मों में नजर आए।
अब जबकि '1962 वॉर इन द हिल्स' रिलीज हो चुकी है, फिल्मीबीट ने आकाश ठोसर से खास बातचीत की है, जहां उन्होंने अपने किरदार से लेकर अपने करियर, महेश मांजरेकर के साथ काम करने के अनुभव को भी साझा किया है।
यहां पढ़ें इंटरव्यू से कुछ प्रमुख अंश-
1962: द वॉर इन द हिल्स रिव्यू- 125 भारतीय सैनिकों की जांबाजी और बलिदान को सलाम करती है ये सीरिज


Click it and Unblock the Notifications











