मजा आ गया सिंघम करके : अजय देवगन
फिल्म सिंघम के बारे में बताएं?
यह तमिल फिल्म सिंघम का हिंदी रीमेक है। रोहित शेट्ठी की सिंघम का हार्ड कोर एक्शन फिल्म है। काफी लंबे समय से मैंने हार्ड कोर एक्शन फिल्म नहीं की है। एक तरह से बीस साल बाद हार्ड कोर एक्शन फिल्म में मेरी यह वापसी हो रही हैं। अब मुझे एहसास हो रहा है कि वास्तव में जिंदगी एक गोल घेरा है।
कहा जा रहा है कि आपने सिंघम में काम करना महज इसलिए स्वीकार किया क्योंकि रोहित शेट्टी से आपकी अच्छी दोस्ती है?
जो लोग इस ढंग की बात कर रहे हैं, वह बकवास कर रहे हैं, मैं हमेशा फिल्म की स्क्रिप्ट और चरित्र पर ध्यान देता हूं। मुझे इस फिल्म की कहानी बहुत पसंद आयी। इसके अलावा रोहित शेट्ठी ने तमिल फिल्म सिंघम का हिंदी में रीमेक करते समय जो बदलाव किये हैं। यह सब देख कर मुझे लगा कि मुझे यह फिल्म करनी चाहिए।
फिल्म में अपने चरित्र के बारे में कुछ बताएं।
मैंने बाजीराव सिंघम का चरित्र निभाया हैं, जो कि एक साधारण गांव का पात्र है। वह एक पुलिस इंस्पेक्टर है। जिसका तबादला बाद में एक शहर में हो जाता है। शहर के लोगों की सोच, उनके पहनावे, सब कुछ उसके लिए अजूबा सी लगती है। वही पर उसे जयकांत नामक विलेन से लड़ाई लड़नी है।
क्या महाराष्ट्र में सिंघम सरनेम है। इसलिए फिल्म का नाम सिंघम रखा।
हमने यह बात कही भी नहीं है। सिंघम संस्कृत शब्द है। बाजीराव का जो चरित्र है, उसका फ्लेवर कुछ हद तक शेर जैसा है।
लंबे समय के बाद एक एक्शन फिल्म करने के क्या अनुभव रहे?
बहुत ही बेहतरीन अनुभव रहे, मैं एक्शन फिल्म करना चाहता था। इसके लिए एक सही पटकथा की तलाश थी। मेरी यह तलाश फिल्म सिंघम से जाकर पूरी हुई तो पूरे आठ साल बाद मैंने एक्शन किया हैं।
फिल्म में विलेन का चरित्र निभानेवाले साउथ अभिनेता प्रकाश राज को लेकर क्या कहेंगे।
वह एक बेहतरीन कलाकार हैं। तमिल फिल्म सिंघम में प्रकाश राज ने जो काम किया है। उससे बेहतर काम कोई नहीं कर सकता। हम सभी ने सोचा कि क्यों न हिंदी रीमेक में भी उन्हें ही रखा जाये।
आपको नहीं लगता कि अब जिस तरह की फिल्में बन रही हैं, इससे लगता है कि अस्सी का दौर वापस लौट रहा है।
आप यह कह सकते हैं कि फिल्म गजनी की सफलता के बाद अस्सी के दौर में जिस तरह की फिल्में बनती थी।वह बनने लगी हैं। हकीकत में दर्शकों को यही चाहिए पर हम लोग समझ नहीं पा रहे थे। बीच में हम लोग भटक गये थे।
गोलमान के अगले सीक्वेल की तैयारी हो रही है?
कहानी की तलाश जारी है। हर साल यदि हम गोलमाल लेकर आयेंगे तो दर्शक बोर हो जायेंगे। इसलिए दो साल के गैप के बाद ही गोलमाल का सीक्वेल लेकर आते हैं।
कोई दूसरी फिल्म
प्रियदर्शन के साथ तेज कर रहा हूं।यह एक्शन फिल्म है। जबकि डेविड धवन की फिल्म रास्कल पूरी हो चुकी है।
;

Click it and Unblock the Notifications












