'सिंघम' में अजय को देखकर आप दंग रह जायेगें : काजोल

Kajol
बॉलीवुड के सबसे हॉट एंड स्वीट कपल कहे जाने वाले अजय-काजोल की तारीफ हर इंसान करता है। केवल फिल्म जगत ही नहीं बल्कि उनकी तारीफ तो फिल्मों के बाहर भी होती है। दोनों ही बेहतरीन कलाकार कहे जाते है, दोनों के अभिनय में वो कशिश है जो दर्शकों को खुद ब खुद सिनेमा हॉल तक खिंचती है। लेकिन दोनों ही सितारे पब्लिसिटी में कम ही ध्यान देते हैं।

इस शुक्रवार को अजय देवगन की बहुचर्चित फिल्म सिंघम पर्दे पर प्रर्दर्शित होगी। फिल्म अजय देवगन के एक्शन और सिक्स पैक की वजह से काफी चर्चित है। इस फिल्म में आपको पहली बार अजय देवगन सफेद बनियाईन में स्टंट करते नजर आयेगें। ये फिल्म महाराष्ट्र की पृष्ठभूमि पर बनीं है जिसके लिए अजय को मराठी उनकी पत्नी काजोल ने सिखायी हैं।

काजोल ने इस फिल्म के लिए अजय देवगन की बहुत ज्यादा तारीफ की है। काजोल ने कहा है कि अगर वाकई में आपको अजय देवगन के अभिनय और मेहनत को देखना है तो इस फिल्म को देखने जरूर जायें। काजोल ने अपनी बात कहते हुए कहा कि आप लोग ये मत सोचना कि मैं इस फिल्म का प्रमोशन कर रही हूँ, मै तो बस इतना कहना चाहती हूं कि ये फिल्म अजय की बेहतरीन फिल्मों में से एक होगी।

आपको बता दें कि एक्शन फिल्म फूल और कांटे से फिल्मी दुनिया मे कदम रखने वाले अजय देवगन लगभग आठ साल बाद एक्शन फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। सिंघम से हिंदी फिल्म जगत में दक्षिण भारतीय अभिनेत्री काजल अग्रवाल भी कदम रख रही हैं। यह तमिल फिल्म 'सिंघम' का भारतीय संस्करण है।

;

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X