2012 में 'टाइटैनिक' का 3डी संस्करण

पढें: 'अवतार' ने मारी 'टाइटैनिक' को टक्कर
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक कैमरून कहते हैं, "हम 2012 के बसंत में जहाज नौकायन की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर 'टाइटैनिक' का 3डी संस्करण पेश करेंगे।" कैमरून ने यह भी खुलासा किया कि वह इस साल के आखिर तक थियेटरों में अपनी फिल्म 'अवतार' का एक नया संस्करण पेश करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस नए संस्करण में कुछ अतिरिक्त दृश्य जोड़े जाएंगे और फिल्म में कुछ रचनात्मक परिवर्तन किए जाएंगे। 1997 में प्रदर्शित हुई 'टाइटैनिक' सबसे रोमांटिक फिल्मों में मानी जाती है। अब तक की सबसे सफल फिल्म मानी जाने वाली औऱ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कैमरून की फिल्म 'टाइटैनिक' को पिछले साल रिलीज हुई उनकी ही फिल्म 'अवतार' ने पीछे छोड़ दिया।


Click it and Unblock the Notifications











