'अवतार' ने मारी 'टाइटैनिक' को टक्कर

By Neha Nautiyal

titanic-avatar
लास एंजेलिस। इस बार 'टाईटैनिक' को किसी आईसबर्ग ने बल्कि 'थ्री-डी' फिल्म अवतार ने टक्कर मारी है। पिछले माह दिसंबर में रिलीज हुई कनाडाई निर्देशक जेम्स कैमरून की बहुचर्चित फिल्म 'अवतार' दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

इसने कमाई के मामले में वर्ष 1997 में आई मशहूर फिल्म 'टाइटैनिक' को भी पीछे छोड़ दिया है। बॉक्स आफिस पर सोमवार को 'अवतार' की कमाई टाइटैनिक की 1.843 अरब डॉलर की कमाई को पार कर गई। फिल्म वितरक कंपनी सेंचुरी फॉक्स ने मंगलवार को कहा कि 'अवतार' की कमाई सोमवार को 1.959 अरब डॉलर हो गई।

दोनों फिल्मों के निर्देशक जेम्स कैमरून ही हैं। फिल्म में एक श्वेत हीरो द्वारा दुनिया बचाने को लेकर यह फिल्म विवादों में भी रही और इसका कई जगह विरोध भी किया गया। चीन में इसके प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई। तमाम तरह के विवादों में घिरने के बावजूद थ्री-डी फिल्म अवतार दुनियाभर में बेहद पसंद की जा रही है।

वर्ष 1997 में आई कैमरून की फिल्म 'टाइटैनिक' को आजतक हॉलीवुड की सबसे रोमांटिक फिल्मों में शुमार किया जाता है। 11 अकादमी पुरस्कार जीतने वाली इस फिल्म में केट विंसलेट और लियोनार्डो डिकेप्रियो ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म हॉलीवुड की दस सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में गिनी जाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X