शकीरा का अजन्मा बेटा बार्सिलोना का सदस्य

हॉलीवुड की हॉट वेब शकीरा अगले महीने मम्मी बनने वाली हैं। लेकिन वो अपनी मम्मी की तरह नहीं बल्कि अपने पापा स्पेनिश फुटबाल खिलाड़ी जेरार्ड पिक्यू की तरह स्पेन के फुटबाल क्लब बार्सिलोना का सदस्य होगा। इस बात की पुष्टि पिक्यू ने की है। आपको बता दें कि शकीरा अगले महीने बेटे को जन्म देने जा रही हैं। अभी कुछ दिनों पहले शकीरा के प्रेमी पिक ने अपने अजन्में बेटे की तस्वीर ऑनलाइन पोस्ट की थी जिसके नीचे लिखा था कि बहुत प्यारा है मेरा बच्चा।.

आपको बता दें कि शकीरा स्पेन के मशहूर फ़ुटबॉल खिलाड़ी 25 वर्षीय जेरार्ड पीके के साथ रिलेशनशिप में हैं और उनके बच्चे की मां बनने वाली है। इस बात की जानकारी शकीरा ने पिछले महीने दी थी। शकीरा इस समय अपने सारे प्रोग्राम कैंसिल कर चुकी हैं और पूरी तरह अपने और अपने होने बच्चे पर ध्यान दे रही है।

शकीरा ने इससे पहले ट्विटर पर लिखा था कि मैं अपने होने वाले बच्चे को लेकर खासी उत्साहित हूं, यह अलग तरह की भावना है जिसे मैं बयां नहीं कर सकती हूं। खैर जहां शकीरा अपने होने वाले बच्चे को लेकर खुश हैं वहीं दूसरी ओर शकीरा के पूर्व प्रेमी एंटोनियो डे ला रुआ ने शकीरा पर 20 करोड़ का मुकदमा ठोंका है। एंटोनियो ने कहा है कि शकीरा से ब्रेक अप के बाद ही उनका बिजनेस चौपट हो गया है इसलिए वो शकीरा पर केस कर रहे हैं।

पूर्व राष्ट्रपति फेरनांडो डे ला रुआ के बेटे एंटोनियो डे ला रुआ ने कहा कि ब्रेकअप होने के बाद शकीरा ने उनके साथ काम करना बंद कर दिया इसलिए उन्हें बिजनेस में काफी नुकसान उठाना पड़ा है उनकी लाइव नेशन कंपनी के साथ हुए करार को शकीरा ने ब्रेक अप के बाद पूरा नहीं किया जिसकी वजह से उन्हें घाटा उठाना पड़ा है। शकीरा और एंटोनियो का रिश्ता पूरे 11 साल चला था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X