Pictures: गर्भवती शकीरा पर 20 करोड़ का मुकदमा

हॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस पॉप गायिका शकीरा के लिए आने वाले दिन काफी मुश्किल भरे हो सकते हैं। उनके पूर्व प्रेमी एंटोनियो डे ला रुआ ने शकीरा पर 20 करोड़ का मुकदमा ठोंका है। एंटोनियो ने कहा है कि शकीरा से ब्रेक अप के बाद ही उनका बिजनेस चौपट हो गया है इसलिए वो शकीरा पर केस कर रहे हैं। मशहूर वेबसाइट हफिंगटन पोस्ट के मुताबिक अर्जेंटीना के पूर्व राष्ट्रपति फेरनांडो डे ला रुआ के बेटे एंटोनियो डे ला रुआ ने कहा कि ब्रेकअप होने के बाद शकीरा ने उनके साथ काम करना बंद कर दिया इसलिए उन्हें बिजनेस में काफी नुकसान उठाना पड़ा है उनकी लाइव नेशन कंपनी के साथ हुए करार को शकीरा ने ब्रेक अप के बाद पूरा नहीं किया जिसकी वजह से उन्हें घाटा उठाना पड़ा है। इसलिए वो शकीरा पर मुकदमा कर रहे हैं। शकीरा और एंटोनियो पिछले 11 सालों से डेट कर रहे थे।

मालूम हो कि एंटोनियो से अलग होने के बाद शकीरा स्पेन के मशहूर फ़ुटबॉल खिलाड़ी 25 वर्षीय जेरार्ड पीके के साथ रिलेशनशिप में हैं और उनके बच्चे की मां बनने वाली है। इस बात की जानकारी खुद शकीरा ने पिछले दिनों दी है। इसलिए उन्होंने अपने सारे कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। ऐसे में एंटोनियो का केस उनके लिए मुसीबत का सबब बन सकता है।

आईये तस्वीरों में देखिये शकीरा के लटकों-झटकों को

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X