कुत्तों के साथ सोती हैं बुलॉक!
ऑस्कर विजेता अभिनेत्री सांड्रा बुलॉक अपना बिस्तर नौ कुत्तों के साथ बांटती हैं। उनके पति जेसी जेम्स के आराम के लिए दूसरी जगह तलाशने की वजह शायद यही है। वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' मुताबिक टैटू मॉडल मिशेल मैकगी ने यह दावा किया है।
मैकगी के जेसी से प्रेम संबंधों का खुलासा होने के बाद बुलॉक अपने पति से तलाक ले रही हैं। मैकगी का मानना है बुलॉक की सोने की अजीब आदत की वजह से उनके पति को आराम के लिए दूसरी जगह तलाशना पड़ती थी।
मैकगी कहती हैं, 'मुझे उनके लिए दुख है लेकिन वे बिस्तर पर नौ कुत्तों के साथ सोते थे । बुलॉक को सभी नौ कुत्तों के साथ बिस्तर पर सोना पसंद था।'


Click it and Unblock the Notifications












