जेसी अपने बच्चे खुद संभालें : सांड्रा

हॉट एंड स्पाइसी गैलरी देखें
सांड्रा हॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। उन्हे ऑस्कर भी मिल चुका है। जेसी के तीन बच्चे हैं। 15 वर्षीय शैंडलर, 12 वर्षीय जेसी जूनियर और 6 साल का सनी। अभी तक खबर थी कि सांड्रा इन बच्चों को अपने संरक्षण में लेने के लिए मुकदमा दायर करेंगी। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि जब जेसी पुनर्वास केंद्र में थे तब सांड्रा ही बच्चों की देखभाल कर रही थीं।
स्पाइसी गैलरी देखें
लेकिन सांड्रा की प्रतिनिधि ने साफ किया है कि सांड्रा का ऐसा कोई इरादा नहीं हैं। प्रतिनिधि ने बताया कि "सांड्रा की जेसी के बच्चों की जिम्मेदारी लेने की कोई योजना नहीं है।" इस बीच जेसी पुनर्वास केंद्र से लौट चुके हैं। कथित तौर पर उन्होंने दोस्तों से कहा है कि सांड्रा के साथ उनका विवाह समाप्त हो चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











