दुखी थीं इसलिए न्यूड हो गयीं रिहाना!
रिहाना के एल्बम स्टे में रिहाना को बाथ टब में नहाते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो पूरे 4 मिनट का है और पूरे वीडियो के दौरान रिहाना किन्हीं ख्यालों मे खोई हुई नज़र आई हैं। उनके चेहरे पर वो खुशी या फिर वो एक्साइटमेंट नहीं है जो उनके हर एक एल्बम में नज़र आता था। इस वीडियो को देखकर आपको भी शायद थोड़ा अजीब लगेगा और रिहाना को देख आप भी शॉक्ड हो जाएंगे। रिहाना के फैन मिस्टर डेन ने ट्विटर पर लिखा है रिहाना अपने स्टे वीडियो में बहुत बेजान लगी हैं। उनके चेहरे की चमक खो गयी है। उम्मीद है कि जिस भी परिस्थिती से वो गुज़र रही हैं उससे वो जल्द बाहर आ जाएं।
अब सोचने वाली बात ये है कि कहीं रिहाना ने अपने दुख के चलते ही तो अपने कपड़े नहीं उतार फेंके? रिहाना के अभी तक के एल्बम सेक्सी और हॉट होते थे लेकिन फिर भी वो न्यूड नहीं नज़र आईं। लेकिन इस बार तो उन्होंने सारी हदें पार कर दीं और न्यूड वीडियो शूट कर डाला। वीडियो में रिहाना रोते हुए भी नज़र आई हैं। इस वीडियो की तारीफ भी कई लोगों ने की है। लेकिन अगर सबकी राय मानें तो रिहाना के इस वीडियो ने उनके फैन्स की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications
