हॉलीवुड में ऐश्वर्या से भी ज़्यादा है प्रियंका चोपड़ा का प्राइज़!
[हॉलीवुड] इस पेशे में इंसान जितना पॉपुलर उतना ही ऊपर उसका मार्केट प्राइज़। और जैसे जैसे बढ़ता है कद वैसी ही बढ़ती है इंटरनेशनल लोकप्रियता। प्रियंका चोपड़ा इंटरनेशनल स्टार हैं और उनकी लोकप्रियता तेज़ी से बढ़ रही है। उसी के साथ बढ़ रही है उनकी हॉलीवुड फीस।
प्रियंका ने हाल ही के कुछ सालों में तेजी से सफलता की सीढि़यां चढ़ी हैं। वह सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेश में भी धमाकेदार तरीके से अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। प्रियंका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले ही अपने अभिनय के अलावा आवाज का जादू बिखेर कर अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रही हैं और अब वह एक अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' में भी काम करने जा रही हैं।
अपनी इंटरनेशनल वैल्यू कायम करने में प्रियंका चोपड़ॉ ने ऐश्वर्या राय को भी पछाड़ दिया है। दरअसल, जितनी तेजी से प्रियंका सफलता की सीढि़यां चढ़ती चली जा रही हैं, उतनी ही तेजी से उनकी मार्केट वैल्यू भी बढ़ती जा रही है। चर्चा है कि इस विदेशी शो के साथ ही प्रियंका ने चोरी-चुपके एक एंडोर्समेंट डील भी किया है, जिसके लिए उन्होंने पूरे 15 करोड़ रुपये वसूले हैं!
खबर के मुताबिक प्रियंका ने एक इंटरनेशनल हैंडबैग ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए हामी भरी है, जिसके लिए वह टीवी कमर्शियल शूट करेंगी और प्रिंट कैंपेन के लिए भी पोज़ करेंगी। प्रियंका को पिछले महीने एप्रोच किया गया था। हालांकि अभी भी कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं। अगले महीने से काम शुरू होने की उम्मीद है और इसमें पूरे दो महीने लग जाएंगे। ये विज्ञापन अमेरिका में दिखाएं जाएंगे।
बॉलीवुड ही नहीं, पढ़िए हॉलीवुड की सारी खबरें hindi.filmibeat.com पर।
फेसबुक पर करें हमें जॉइन Hindi Filmibeat पर।
ट्विटर पर फॉलो करें @FilmibeatHi


Click it and Unblock the Notifications












