..................... Pregnant Shakiras boyfriend shares ultrasound photo online | गर्भवती शकीरा ने अपने जन्मे बच्चे की फोटो ऑनलाइन पोस्ट की - Hindi Filmibeat

गर्भवती शकीरा के अजन्मे बच्चे की फोटो हुई सार्वजनिक

हॉलीवुड की हॉट वेब शकीरा जो कि मां बनने जा रही हैं ने अपने अजन्में बेटे की तस्वीर ऑनलाइन पोस्ट की है। और फोटो के नीचे लिखा है कि बहुत प्यारा है मेरा बच्चा।.। यह अल्ट्रासाउंड फोटो है जो कि शकीरा के प्रेमी पिक ने अपलोड की है। आपको बता दें कि शकीरा स्पेन के मशहूर फ़ुटबॉल खिलाड़ी 25 वर्षीय जेरार्ड पीके के साथ रिलेशनशिप में हैं और उनके बच्चे की मां बनने वाली है।

इस बात की जानकारी शकीरा ने पिछले महीने दी है। शकीरा इस समय अपने सारे प्रोग्राम कैंसिल कर चुकी हैं और पूरी तरह अपने और अपने होने बच्चे पर ध्यान दे रही है। शकीरा ने इससे पहले ट्विटर पर लिखा था कि मैं अपने होने वाले बच्चे को लेकर खासी उत्साहित हूं, यह अलग तरह की भावना है जिसे मैं बयां नहीं कर सकती हूं।

खैर जहां शकीरा अपने होने वाले बच्चे को लेकर खुश हैं वहीं दूसरी ओर शकीरा के पूर्व प्रेमी एंटोनियो डे ला रुआ ने शकीरा पर 20 करोड़ का मुकदमा ठोंका है। एंटोनियो ने कहा है कि शकीरा से ब्रेक अप के बाद ही उनका बिजनेस चौपट हो गया है इसलिए वो शकीरा पर केस कर रहे हैं।

पूर्व राष्ट्रपति फेरनांडो डे ला रुआ के बेटे एंटोनियो डे ला रुआ ने कहा कि ब्रेकअप होने के बाद शकीरा ने उनके साथ काम करना बंद कर दिया इसलिए उन्हें बिजनेस में काफी नुकसान उठाना पड़ा है उनकी लाइव नेशन कंपनी के साथ हुए करार को शकीरा ने ब्रेक अप के बाद पूरा नहीं किया जिसकी वजह से उन्हें घाटा उठाना पड़ा है। शकीरा और एंटोनियो का रिश्ता पूरे 11 साल चला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X