यौन शोषण ने पामेला को जानवरों के करीब ला दिया...
पामेला ने ऐनिमल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन, द पामेला एंडरसन फाउंडेशन के लॉन्चिंग फंक्शन पर लोगों से कहा कि जब वो 12 साल की हो गयीं तो उनके दोस्त के बड़े भाई ने उनका गैंगरेप किया था। जिस लड़के ने उनका रेप किया था उसकी उम्र 25 साल थी।
उसके कुछ समय बाद उनके एक्स प्रेमी ने अपने 6 दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया था। पामेला ने कहा इस घटना ने उनको बिल्कुल तोड़ कर रख दिया था। उनकी जीने की इच्छा एकदम से खत्म हो गयी थी लेकिन फिर भी मैंने खुद से लड़ाई लड़ी। पामेला ने कहा इसलिए मुझे इंसानों से ज्यादा जानवर पसंद हैं कम से कम वो हमें धोखा तो नहीं देते हैं।
हॉलीवुड के सेक्स सिंबल मानी जाने वाली पामेला एक सुंदर दिल की भी मल्लिका हैं। 46 साल की पामेला को भारतीय दर्शक भी बहुत पसंद करते हैं इसलिए वो बिग बॉस सीजन 4 में बतौर मेहमान नजर आयी थीं। अगर पामेला के साथ इतना सबकुछ हुआ और उसके बाद वो आज अकेले कामयाबी के शिखर पर हैं तो इससे देश की हर लड़की को सबक लेना चाहिए क्योंकि बहादुरी खुद को खत्म करने में नहीं बल्कि चुनौतियों का सामना करके आगे बढ़ने की है।


Click it and Unblock the Notifications












