शादी की जल्दी नहीं: लियोनार्दो

पढ़ें: केट ने की टाइटेनिक यात्री की मदद
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक लियोनार्दो कहते हैं, "मैं भी पिता बनना चाहता हूं लेकिन मुझे लगता है कि इसके लिए मुझे कुछ साल और इंतजार करना चाहिए। कहा जाता है कि फिल्मों में पिता की भूमिका निभाने के लिए मेरे अपने बच्चे होना चाहिए। यह भावना मेरे अंदर भी है और मैं इसे अच्छी तरह समझता हूं।"
वह कहते हैं, "निजी जिंदगी में पिता बनने के लिए अभी समय है और मुझे जल्दी नहीं है। किसी न किसी दिन परिवार बढ़ेगा लेकिन इस समय मैं जो कर रहा हूं वह करके खुश हूं।" वैसे पिछले ही हफ्ते लियोनार्डो की फिल्म 'इंसेप्शन' रिलीज हुई है जिसके लिए लियो को खूब तारीफें मिल रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











