विंस्लेट ने की टाइटेनिक यात्री की मदद

डिकैप्रियो और विंस्लेट ने 1997 में प्रदर्शित 'टाइटेनिक' फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। यह फिल्म 1912 में हुई एक भयावह समुद्री दुर्घटना पर आधारित थी।
फिल्म निर्देशक जेम्स कैमरून ने 98 वर्षीय मिलविना डीन को 30,000 डॉलर की राशि दी थी ताकि वह अपना बाकी जीवन एक इंग्लिश नर्सिग होम में बिता सकें।
डिकैप्रियो और विंस्लेट ने एक आयरिश समाचार पत्र में प्रकाशित फोटोग्राफर डॉन मुलेन की अपील देखने के बाद सहायता करने का फैसला किया।
डॉन मिलविना के हस्तलिखित शीर्षक "अब तक जिंदा हूं" की फोटो के माध्यम से उनकी सहायतार्थ धन एकत्र करने की कोशिश कर रहे थे। उसके बाद उन्होंने फिल्म में काम करने वाले लोगों से अपील करने का मन बनाया।
मिलविना महज नौ हफ्ते की थीं जब वह 1912 में इंग्लैंड के साउथंप्टन से अमेरिका के लिए रवाना हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications











