बड़ा खुलासा: टॉयसन की बीवी के साथ हमबिस्तर थे ब्रेड पिट
पिछले दिनों हॉलीवुड के हाईप्रोफाइल शादी की खबर ने सबका ध्यान अपनी और खींचा है. यह खबर थी हॉलीवुड के हॉट और लविंग लिव इन रिलेशन कपल ब्रैड पिट और एंजलीना जोली की शादी की। ब्रैड पिट ने कहा है कि अब वक्त आ गया है कि वो और जोली शादी के बंधन में बंध जाये जिसके लिए उन्होंने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। लेकिन इस जश्न में जहां हालीवुड शामिल होने वाला है वहीं एक नये खुलासे ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
यह नया खुलासा किया है वर्ल्ड चैंपियन माइक्रोसॉफ्ट टॉयसन ने। जिन्होंने कहा कि जोली से पहले पिट का उनकी पूर्व पत्नी रॉबिन गिवेन्स से अनैतिक संबंध थे। उन्होंने खुद दोनों को एक ही बिस्तर पर आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। टॉयसन ने कहा कि बात उन दिनों यानी साल 1990 की है जब वो और उनकी पत्नी रॉबिन के बीच में सब-कुछ ठीक नहीं चल रहा था और हम दोनों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया था लेकिन अभी तलाक हुआ नहीं था. इसी दौरान मैं एक दिन बिना बताये घर पहुंच गया जहां मैंने पिट को राबिन के साथ अपने बेडरूम के बेड पर पाया। लेकिन उस समय मुझे कुछ समझ में नहीं आया और मैं प्रतिक्रिया देता वैसे ही पिट वहां से चला गया। वो खुशकिस्मत था जो बचकर चला गया वरना उसकी तो उस दिन मौत आ चुकी थी। टॉयसन और रॉबिन का बाद में तलाक हो गया है।
आपको बता दें कि अगस्त में भी यह खबर आयी थी कि जोली और पिट शादी करने वाले हैं। साल 2005 में पिट के तलाक की वजह बनी एंजलिना जोली लंबे समय से ब्रैड पिट के साथ लिव इन रिलेशन में हैं। लगातार अपने रोमांस की खबरों का खंडन करने वाली जोली ने साल 2006 में पीपील मैगजीन से बात करते समय स्वीकार किया कि वो और पिट एक दूसरे से प्यार करते हैं और वो पिट के बच्चे की मां बनने वाली हैं। जोली और पिट के दो बच्चे हैं। खबर यह भी है कि जोली शादी के बाद फिल्मों में काम नहीं करेंगी।खैर देखते हैं कि टॉयसन के इस खुलासे का जोली और पिट के रिश्तों पर क्या फर्क पड़ता है वैसे यह खबर इस समय हॉलीवुड की सबसे बड़ी खबर बनी हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications












