Must Watch: लिव इन रिलेशन में रहने वाले पिट-जोली करेंगे शादी
हॉलीवुड की सबसे हॉट और सुंदर अभिनेत्रियों में शूमार ऐंजेलिना जोली अपने प्रेमी और अपने बच्चों के पिता ब्रैड पिट के साथ फाइनली शादी करने जा रही हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक ब्रैड पिट ने कहा है कि यही सही समय है एंजलिना से शादी करने का। मुझे खुशी हो रही है कि हम दोनों ने शादी करने का फैसला किया है। पिट ने यह बात न्यूयार्क में फिल्म 'किलिंग दैम साफ्टली' के प्रीमियर के मौके पर मीडिया से कही। पिट ने कहा कि मेरे बच्चे लंबे समय से मेरी शादी की जिद किये बैठे थे इसलिए अब मुझे लगता है कि हमें शादी कर लेनी चाहिए।
आपको बता दें कि अगस्त में भी यह खबर आयी थी कि जोली और पिट शादी करने वाले हैं। साल 2005 में पिट के तलाक की वजह बनी एंजलिना जोली लंबे समय से ब्रैड पिट के साथ लिव इन रिलेशन में हैं। लगातार अपने रोमांस की खबरों का खंडन करने वाली जोली ने साल 2006 में पीपील मैगजीन से बात करते समय स्वीकार किया कि वो और पिट एक दूसरे से प्यार करते हैं और वो पिट के बच्चे की मां बनने वाली हैं। जोली और पिट के दो बच्चे हैं।
आईये आपको तस्वीरों के जरिये बताते हैं खूबसूरत अदाकारा एंजलिना जोली की दिलचस्प बातें...


Click it and Unblock the Notifications











